ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
shikhaकोरबाछत्तीसगढ़

डीएवी खरमोरा में पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के तहत किया गया सेमिनार का आयोजन

 

Netagiri.in—आज डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में शासकीय इं.वि. स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय कोरबा छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा कक्षा 11वीं तथा 12वीं के छात्रों के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। यह आयोजन पोषक विद्यालय संपर्क अभियान के तहत छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार विद्यालय के प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी के मार्गदर्शन में किया गया। इस सेमिनार की समन्वयक डॉ० अवंतिका कौशिल विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान शाखा, प्राध्यापक श्री डोलामनी साहू वनस्पति विज्ञान तथा श्री नीलकंठ पटेल गणित विभाग के द्वारा छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति NEP 2020 पोषक विद्यालय संपर्क स्थापित कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न जानकारियां छात्रों को विस्तार पूर्वक बताया गया।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत छात्रों को रोजगार मूलक शिक्षा के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान करना है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता, कम प्रतिशत या अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी उच्च शिक्षा की वरीयता तथा परीक्षा नीति में बदलाव अर्थात वर्ष में एक बार परीक्षा की प्रणाली को हटाकर हर छ माह में सेमेस्टर प्रणाली को लागू करने जैसे शिक्षा नीति के विषय में छात्रों को विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
प्राचार्य श्री हेमंत मुखर्जी के अनुरोध पर डॉक्टर अवंतिका कौशिल ने छात्रों को परीक्षा के तनाव को कम करने के विविध उपाय बताए। अतिथि प्राध्यापकों द्वारा बच्चों द्वारा पूछे गए बिभिन्न प्रश्नों का उत्तर देकर उनके समस्याओं का समाधान का रास्ता बताया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक किशुन, नरेंद्र, चेतना और रश्मि यादव उपस्थित रहे। अंत में प्राचार्य महोदय ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!