ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सड़क किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच

रायपुर। रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला की लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, महिला का शव धरसींवा के देवरी गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने शव देखकर तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी. जिसके बाद धरसींवा थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची.

पुलिस की शुरुआती जांच में महिला के शरीर पर रंग के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में हर एंगल से जांच कर रही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!