ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकहेल्थ

कोरोना संक्रमण को लेकर नहीं है कोई तैयारी ,बढ़ते मरीजों की संख्या कहीं पढ़ ना जाए भारी,… अंतरराजीय व्यापारियों द्वारा लगाए ओपन थिएटर मेले में उमड़ी भीड़

Netagiri.in—प्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते मरीजों ने एक बार फिर स्वास्थ्य अमले की चिंता बढ़ा दी है अभी तक की जानकारी में

छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कन्ट्रोल एन्ड कमांड सेंटर ने कोरोना बुलेटिन जारी किया है, जिसमें छत्तीसगढ़ में कल 959 सैम्पलों की जांच हुई है. 73 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 7 अप्रैल 2023 की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 7.61 प्रतिशत है.प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित 1 व्यक्ति की मृत्यु हुई है. प्रदेश में 13 जिला से कोरोना संक्रमित पाए गए. शेष जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है. प्रदेश के 8 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं मिले हैं.प्रदेश में आज 7 अप्रैल को 13 जिला में 73 मरीज पाए गए हैं. जहां रायपुर में सबसे अधिक 40 मरीज मिले हैं. बिलासपुर में 7, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7, दुर्ग में 6 मरीज मिले हैं. वहीं बाकी जिलों में 5 से कम मरीजों की पहचान हुई है

ऐसे में कोरबा जिले में घंटाघर ओपन थिएटर में दूसरे राज्यों दिल्ली ,उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आकर व्यापारियों द्वारा हैंडीक्राफ्ट मेला लगाया गया है जबकि दिल्ली में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में दिल्ली सहित आसपास के राज्यों से व्यापारियों ने यहां पर आकर दुकानें लगाई है

लापरवाही तो इतनी कि बाहर से आए व्यापारियों का सेंपल जांच कराए बिना विशाल मेले की अनुमति घंटाघर ओपन थिएटर में दे दी गई है और मेले में खरीदारी करने लगातार कोरबा की जनता पहुंच रही है और भीड़ उमड़ रही है जरूरत है समय रहते सावधानियां बरतने की ताकि आगे परेशानियों का सामना ना करना पड़े

क्योंकि पहले ही कोरबा मे कोरोना विस्फोट बाहर राज्य से आये लोगों के जरिए हुआ था बाद स्थिति भयावह हो गई थी इसे संभालने में प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!