ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

नवापारा, गुरसिया और पोंड़ी में समाधान शिविर हुई आयोजित

कोरबा 22 मई 2025/सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण अन्तर्गत बुधवार का विकासखंड कटघोरा के ग्राम नवापारा, विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम गुरसिया और विकासखंड पाली के ग्राम पोंड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदन और उनके निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ लेने का आव्हान ग्रामीणों से की गई।
कटघोरा विकासखंड के ग्राम नवापारा में आयोजित समाधान शिविर में कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद शामिल हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य लोक कल्याण एवं वंचित वर्गों का उत्थान करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन के समन्वय से जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलता है जोकि इस शिविर में स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।
अनेक हितग्राही हुए लाभान्वित-
नवापारा में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 17 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 09 जाबकार्ड, 03 हितग्राहियों को पेंशन आदेश, खेल विभाग द्वारा ग्रामीण बच्चों को 08 खेल सामग्री का वितरण किया गया। इस शिविर में दो पंचायतों के सरपंच सचिवों को टी.बी.मुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पांपलेट, ब्रोशर और जनमन पत्रिका का वितरण किया गया।
शिविर में जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झुलबाई कंवर, उपाध्यक्ष श्रीमती ममता राठौर, जिला पंचायत सदस्य श्री विनोद कुमार यादव, सरपंच ग्राम पंचायत नवापारा श्री ओमप्रकाश कंवर, ग्राम पंचायत श्रीमती सावित्री बाई बिंझवार, ग्राम पंचायत अखरापाली श्री बरन िंसंह बिंझवार, ग्राम पंचायत छिंदपुर शकुंती प्रताप सिंह कंवर, ग्राम पंचायत रलिया श्री विष्णु कुमार बिंझवार, ग्राम पंचायत भिलाईबाजार श्रीमती रजनी सिंह मरकाम एवं पूर्व उपाध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कंवर, पूर्व जनपद सदस्य श्री दामोदर राठौर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मुकेश जायसवाल, सदस्य जनजाति कल्याण समिति श्री रघुराज सिंह उईके, कार्यकर्ता श्री मन्नु राठौर, श्री दिनेश राठौर, रथलाल पाटले, समेलाल पाटले, मणीशंकर पाटले,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कटघोरा, तहसीलदार दीपका, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटघोरा संबंधित पंचायत क्षेत्र के सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पटवारी, सचिव, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!