ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

छत्तीसगढ़ के तत्कालीन राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भेजा नोटिस,तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण के साथ जवाब प्रस्तुत करने मांगा गया जवाब , प्रेस वार्ता के दौरान लगाए थे प्रदेश संगठन पर लगाए थे गंभीर आरोप

Netagiri.inरायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस सरकार के मुखिया पर गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है.

चुनाव में हार के बाद जयसिंह अग्रवाल ने कहा था कि इस चुनाव में एकजुटता नहीं थी, इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था. पिछले चुनाव में जो जनादेश मिला, उसका सरकार कदर नहीं कर पाई. मंत्रियों को पॉवर नहीं मिला. एक ताकत सेंट्रलाइज होकर कुछ लोगों के साथ सरकार चलाती रही. मंत्रियों का जो जिले में प्रभाव होता है, उसे बाधित किया गया.

इतना ही नहीं जयसिंह अग्रवाल ने संगठन के सर्वे पर भी सवाल उठाया था. उन्होंने कहा कि, विधायकों के परफार्मेंस का सर्वे सरकार का मुखिया करवाता था. उस सर्वे पर कभी चर्चा नहीं हुई, जो फर्जी सर्वे था. आगे जयसिंह अग्रवाल ने बिना किसी का नाम लिए कहा, खेतों को सुरक्षित रखने के लिए बाड़ा बनाया जाता है. अगर वो बाड़ा ही खेत को खाए तो क्या होगा? जयसिंह अग्रवाल ने इशारों ही इशारों में हार का जिम्मेदार प्रदेश के तात्कालीन मुखिया को बताया था. फिलहाल संगठन ने जयसिंह अग्रवाल के इस आरोप को संज्ञान में लिया है लेकिन देखने वाली बात यह है कि यह सिर्फ कार्यकर्ताओं को दिखाने के लिए है या नोटिस पर यथा उचित जवाब नहीं मिलने पर कार्यवाही भी होगी

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!