Netagiri.in__बिलासपुर-दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के सतर्कता विभाग ने कंपनी की संपत्ति की चोरी के मामले में त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करते हुए कोरबा क्षेत्र के राजगमार एवं ढेलवाड़ीह खदानों में कार्यरत 6 कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ कर्मियों द्वारा स्टोर से सामान इशू करवाने के बाद लोहे/स्क्रैप को कबाड़ी की दुकानों में बेचे जाने की गतिविधियां सामने आई थीं। सतर्कता विभाग की टीम ने संबंधित वाहनों की जानकारी के आधार पर जांच कर दोषी कर्मियों की पहचान की और कठोर कदम उठाए।
कोरबा क्षेत्रीय प्रबंधन ने इस मामले को गंभीर मानते हुए तुरंत निलंबन की कार्रवाई की है।
एसईसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि—
कंपनी की संपत्ति की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति Zero Tolerance Policy अपनाई जाएगी
भविष्य में भी ऐसी किसी भी गतिविधि को सख्ती से निपटाया जाएगा।
विदित हो कि इससे पूर्व भी एसईसीएल सतर्कता विभाग ने—
कॉलोनियों में अवैध बिजली कनेक्शन पर कार्यवाही की थी।
प्रोजेक्ट डिजीकोल के तहत आधुनिक सेंसर तकनीक से डीजल चोरी रोकने की दिशा में कदम उठाए हैं।


