ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़राजनीति

विद्यार्थियों को स्काउट से मिल रही नैतिक शिक्षा: लखनलाल देवांगन

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का रिफ्रेशर कोर्स एवं सम्मान समारोह

रायपुर, 07 जनवरी 2024/वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा जिले के गीतांजलि भवन में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट से विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा मिल रही है और उनका व्यक्तित्व निखर रहा है। स्काउट्स, गाइड्स और इससे जुड़े लोग मानव जाति की सेवा में जुटे हुए हैं। मंत्री श्री देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के लीडर्स और सर्विस रोवर्स, रेंजर्स तथा प्राचार्यगणों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश सहित छत्तीसगढ़ में विभिन्न आयोजन होंगे। इस दौरान स्काउट्स, गाइड्स द्वारा भी सेवा कार्य किया जाएगा। श्री लखनलाल देवांगन ने उपस्थित स्काउट गाइड के शिक्षकों से आव्हान किया कि वे स्वंय के साथ छात्रों, युवाओं और संस्था को और आगे बढ़ाने के लिए काम करें। वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री ने कहा कि जिला मुख्य आयुक्त द्वार जिला प्रशिक्षण केन्द्र के लिए भवन उपलब्ध कराने की मांग रखी गई है। जिले में कई भवन रिक्त हैं, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रशिक्षण केन्द के लिए भवन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद शेख ने जिले की गतिविधियों की जानकारी से अतिथियों को अवगत कराया। स्वागत उद्बोधन जिला शिक्षा अधिकारी जीपी भारद्वाज द्वारा दिया गया। मंच पर पार्षद द्वय नरेन्द्र देवांगन, धनश्री, पूर्व पार्षद राधे यादव, उमा भारती शराफ, प्रफुल्ल तिवारी, एएसटीसी जितेन्द्र साहू, जिला मुख्यालय आयुक्त द्वय विवेक लांडे, संजय गुप्ता मंचासीन रहे। समारोह का संचालन जिला संयुक्त सचिव रेखारानी लाल ने किया तथा आभार जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) गनेशी सोनकर ने व्यक्त।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!