ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिकबिलासपुररायपुर

BREAKING: केबल–बिजली तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 11 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति जब्त

Netagiri.in—जांजगीर।___जांजगीर-चांपा पुलिस ने केबल व बिजली तार चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान, वाहन और औज़ार बरामद किए हैं। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डे के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि चोरी के केबल व बिजली तारों को ट्रक कंटेनर के माध्यम से दूसरे राज्य में खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जिला जेल जांजगीर के पीछे शासकीय स्कूल के पास मुख्य मार्ग पर एक संदिग्ध ट्रक कंटेनर को रोका।
जांच के दौरान कंटेनर से बड़ी मात्रा में बिजली के तार, केबल, गैस कटर, गैस सिलेंडर सहित चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में वाहन चालक फिरोज खान ने खुलासा किया कि ये केबल तार नैला निवासी आसिफ रजा के गोदाम से लोड किए गए थे, जिन्हें दिल्ली में कबाड़ी के पास बेचने ले जाया जा रहा था।
इसके बाद पुलिस टीम ने चालक की निशानदेही पर नैला स्थित आसिफ रजा के गोदाम पर छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में चोरी के केबल व तार बरामद किए गए। मौके से आसिफ रजा सहित उसके अन्य सहयोगियों को हिरासत में लेकर विधिवत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 12 टन चोरी का केबल व बिजली तार (कीमत करीब 80 लाख रुपये), गैस कटर, वायर कटर, एक ट्रक कंटेनर, एक बोलेरो निओ वाहन और दो मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
इस मामले में थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 375/25, 616/25 एवं 655/25 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर सभी 11 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
आसिफ रजा, लव डोंगरे, फिरोज खान, मुकेश कुमार यादव, राहुल सोनी, राहुल कारके, अभिषेक यादव, सुमित कारके, राकेश सूर्यवंशी, विश्वनाथ सोनी एवं रवि कुमार कश्यप।
फरार आरोपी
सूत्रों के अनुसार केबल चोरी में शामिल इमरान, फारूक सहित कोरबा का एक कबाड़ कारोबारी फिलहाल फरार है, जिनकी पतासाजी की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!