ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

रेलवे फाटक के पास मिली युवक की लाश हत्या की आशंका

Chhattisgarh Korba कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में बरबसपुर रेलवे फाटक के पास मंगलवार को एक शव बरामद हुआ है। मरने वाले की शिनाख्त दूध व्यवसायी तीजराम चंद्रा 29 वर्ष के रूप में हुई है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी का रहने वाला था। घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर उसकी बाइक मिली है। पूरा मामला संदेहों के घेरे में है।

परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक तीजराम के भाई श्यामलाल चंद्रा ने बताया कि उसका भाई दूध बांटने के लिए कोरबा शहर में आता है। सोमवार को वो दूध बांटने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आज उसकी लाश बरबसपुर रेलवे फाटक के पास मिली है। घटनास्थल के पास से माचिस, गांजे की पुडिय़ा और कुछ अन्य सामान बरामद हुए हैं। श्यामलाल ने कहा कि उसके भाई के साथ कोई अनहोनी हुई है। उन्होंने कहा कि मंगलवार सुबह एक डेयरी संचालक ने उन्हें तीजराम की मौत की जानकारी दी।

उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजहों का पता चलेगा। तीजराम के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि तीजराम के साथ कुछ अन्य लोग भी थे, उनका भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है। परिवार और घटनास्थल के आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!