ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

शोभायात्रा के दौरान झांकी में लगी आग, भैरव बाबा की झांकी में आग का तांडव, कलाकार कूदकर बचाई जान, बुरी तरह झुलसे कलाकार को जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

Netagiri.in—-छत्तीसगढ़ के कोरबा में बुधवार को नवरात्रि के पहले दिन निकल रही शोभायात्रा में बड़ा हादसा टल गया। शोभायात्रा के दौरान निकल रही झांकियों में से एक में अचानक आग लग गई। इसके बाद वहां भगदड़ मच गई। आनन-फानन में फायर इंस्टीग्यूशर से आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक भैरव वेश में झांकी में ऊपर बैठा

कलाकार झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शोभायात्रा इसके बाद आगे बढ़ गई है। उसे रोका नहीं गया है। सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए गए हैं।
शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकाली जा रही हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सहित पंजाब और राजस्थान व अन्य राज्यों की झांकियां शामिल हैं। भक्त झांकियाों के साथ नाचते और झूमते हुए चल रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन हिंदू समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली जा रही है। यह शोभायात्रा सीतामढ़ी से कोरबा की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान शाम करीब 6.30 बजे अचानक से शोभायात्रा में शामिल भैरव बाबा की झांकी में आग लग गई। इस दौरान झांकी में ऊपर की ओर भैवर का वेश रखकर एक कलाकार बैठा हुआ था। अचानक लगी आग में उसे संभलने का मौका नहीं मिला। उसने जान बचाने के लिए ऊपर से ही छलांग लगा दी। हालांकि इसके बाद भी वह झुलस गया है।

वहीं झांकी में आग लगते ही लोगों में भगदड़ मच गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हैं। इस बीच कुछ लोगों ने अग्निशामक यंत्र की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते बड़ा हादसा टल गया है। बताया जा रहा है कि आग झांकी में रखे अलाव के चलते लगी थी। हवा तेज होने के कारण अलाव की लपट ने झांकी में लगे कपड़े को अपनी चपेट में ले लिया और फिर आग तेजी से ऊपर की ओर बढ़ने लगी। आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ झांकियां निकाली जा रही हैं। इसमें छत्तीसगढ़ सहित पंजाब और राजस्थान व अन्य राज्यों की झांकियां शामिल हैं। भक्त झांकियाों के साथ नाचते और झूमते हुए चल रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में लड़कियां और महिलाएं भी शामिल हैं। शोभा यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह द्वार बनाए गए हैं और धर्म ध्वजा फहराई जा रही है। भक्तों की ओर से शोभा यात्रा के रास्तों में भंडारे, नाश्ते और पानी का भी इंतजाम किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!