ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

फ्लाइट कैंसिलेशन से बढ़ी टेंशन: 32 एयरपोर्ट खुले, फिर भी 14 उड़ानें ठप

नई दिल्ली।’ एअरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने मंगलवार को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 8 शहरों में आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इनमें जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट शामिल है।

देर रात इंडिगो ने भी 6 शहरों में आज की अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की थी। इनमें जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट एयरपोर्ट शामिल हैं। दोनों एयरलाइन कंपनियों ने इस फैसले के पीछे भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रमों और यात्रियों की सुरक्षा का हवाला दिया है।

जिन एयरपोर्ट्स पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की गई हैं, उन्हें 12 मई को ही खोला गया है। 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स 9 मई से 15 मई तक बंद रखने के आदेश थे। भारत-पाक सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को एयरपोर्ट्स खोल दिए गए थे। हालांकि, फ्लाइट ऑपरेशन्स अभी तक शुरू नहीं हुए हैं।

दिल्ली से अमृतसर जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार शाम वापस लौटना पड़ा। सूत्रों ने कहा कि एहतियाती ब्लैकआउट के कारण अमृतसर एयरपोर्ट बंद था, जिसके कारण फ्लाइट 6E2045 कुछ देर हवा में रहने के बाद दिल्ली लौट गई।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!