ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा में हाथियों का आतंक देर रात ग्रामीण की दर्दनाक मौत, दो दिन में तीन की गई जान. वन विभाग की निष्क्रियता आई सामने

 

 

Netagiri.in___Renujaswal***कोरबा। कोरबा जिले के वन मंडल कोरबा अंतर्गत हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। देर रात हाथी के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंदा सिंह मंझवार के रूप में हुई है, जो ग्राम गौर बोरा, ग्राम पंचायत अजगर बहार, वन परिक्षेत्र बालको का निवासी था।

Oplus_16908288
Oplus_16908288

बताया जा रहा है कि मृतक महेंदा अपने घर में सो रहा था जहां देर रात जंगल से भटके हाथी ने घर में घुसकर उत्पाद मचाया और फिर नींद में सो रहे महेंदा को भी कुचल कर मार दिया घटना की जानकारी मिलते ही गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।

गौरतलब है कि कोरबा जिले में बीते कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। महज दो दिनों के भीतर हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश और भय व्याप्त है। इसके बावजूद वन मंडल कोरबा एवं कटघोरा क्षेत्र में वन विभाग की सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय रहते हाथियों की निगरानी, अलर्ट सिस्टम और ग्रामीणों को सतर्क करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।

ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गश्त बढ़ाने, हाथियों की निगरानी के लिए टीम तैनात करने, मुनादी व अलर्ट व्यवस्था मजबूत करने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, लगातार हो रही घटनाओं ने जिले में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!