ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

आवारा कुत्तों का आतंक : 6 साल के बच्चे पर किया जानलेवा हमला ,जानें पूरा मामला

रायपुर. राजधानी रायपुर में डॉग बाइट का मामला सामने आया है. दलदल सिवनी के आर्मी चौक में आवारा कुत्तों ने 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया. आवारा कुत्तों ने बच्चे के सिर और पीठ का मांस नोच खाया है. गंभीर हालत में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है.

यह घटना 13 फरवरी की देर शाम की है. इलाके के बच्चे आर्मी चौक पर खेल रहे थे, तभी आवारों कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया. तीन आवारा कुत्ते दस मिनट तक बच्चे को नोचते रहे. साथी बच्चों ने पीड़ित बच्चे के पिता को घटना की जानकारी दी.

इसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा. जानकारी के मुताबक, कुत्तों के हमले से उनके शरीर में 200 से ज्यादा छेद हुए हैं. वहीं सिर और पीठ का मांस नोच खाया है. इस घटना के बाद कॉलोनी के लोग सहमे हुए हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!