ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा आजादी की 75 वी वर्षगांठ को , सीएसईबी ग्राउंड पर आज हुई अंतिम रिहर्सल

अपर कलेक्टर श्री पाटले ने रिहर्सल में किया ध्वजारोहण, सलामी भी ली

कोरबा 13 अगस्त 2022/जिले में आजादी की 75वी वर्षगांठ 15 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आज अंतिम रिहर्सल सीएसईबी ग्राउंड पर संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री संजीव झा के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले ने इस अंतिम रिहर्सल में ध्वजारोहण किया और सशस्त्र बलों द्वारा सलामी भी ली। कलेक्टर श्री झा और एसपी श्री संतोष सिंह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियों का भी इस दौरान जायजा लिया।

कलेक्टर ने कार्यक्रम के दौरान बैठक व्यवस्था सहित सम्पूर्ण आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अंतिम रिहर्सल में नगर निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, एसडीम कोरबा श्री हरिशंकर पैंकरा सहित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

मुख्य कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण, कोरोना वारियर्स को किया जाएगा सम्मानित- राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कोरबा जिले में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। श्री अग्रवाल सीएसईबी ग्राउंड पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे और सलामी लेंगे। समारोह सुबह नौ बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ वासियों के लिए प्रेषित संदेश का वाचन किया जाएगा। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण प्रातः 8 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिए जाएंगे ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे। बैठक व्यवस्था में सामाजिक एवं व्यक्तिगत दूरी का विशेष रूप से पालन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!