ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
राजनीति

छत्तीसगढ़: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, आदर्श आचार संहिता लागू

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज से चुनावी सरगर्मी तेज हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के साथ ही प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी। दोपहर 3 बजे होने वाली इस प्रेस कांफ्रेंस में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, चुनाव फरवरी के अंत तक संपन्न होने की संभावना है।

इस बार नगरीय निकाय चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से होंगे, जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बैलेट पेपर का उपयोग किया जाएगा। राज्यभर में 192 नगरीय निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है।

नगर निगमों में आरक्षण की स्थिति

प्रदेश के 14 नगर निगमों में आरक्षण का निर्धारण कर दिया गया है। इनमें महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। 5 नगर निगमों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), और सामान्य वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है।

  • रायपुर नगर निगम: सामान्य (महिला)
  • दुर्ग नगर निगम: ओबीसी (महिला)
  • रायगढ़ नगर निगम: एससी (महिला)
  • कोरबा नगर निगम: सामान्य (महिला)
  • अंबिकापुर नगर निगम: एसटी

नगर पालिका परिषदों में आरक्षण की स्थिति

  • अनुसूचित जाति (SC): 8 सीटें (3 महिलाएं)
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 6 सीटें (2 महिलाएं)
  • ओबीसी वर्ग: 13 सीटें (4 महिलाएं)
  • अनारक्षित: 27 सीटें (9 महिलाएं)

महत्वपूर्ण नगर पालिकाएं और आरक्षण

  1. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित: सारंगढ़, डोंगरगढ़, अभनपुर
  2. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित: नारायणपुर, जशपुर नगर, दंतेवाड़ा
  3. ओबीसी के लिए आरक्षित: लोरमी, कटघोरा, कवर्धा
  4. महिला अनारक्षित: तखतपुर, बालोद, सरायपाली

चुनाव की तैयारियां और अहम पहलू

राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया है। इस सूची के आधार पर मतदाताओं को उनके अधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, पहली बार कई नगर निकायों में स्वामित्व कार्ड और अन्य नवाचारों की शुरुआत की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!