ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

पाकिस्तानी रेंजर्स का दुस्साहस: भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवान को बनाया बंदी

फिरोजपुर।’ पंजाब में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से पकड़े BSF जवान को पाकिस्तानी रेंजर्स ने 48 घंटे बाद भी नहीं छोड़ा। इसको लेकर BSF और पाकिस्तानी रेंजर्स की मीटिंग भी बेनतीजा रही। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों में तनाव है। पाकिस्तानी रेंजर्स के रवैये को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

उधर, मीडिया से बातचीत करते हुए BSF जवान पीके साहू के भाई श्यामसुंदर साहू ने केंद्र सरकार और BSF अधिकारियों से तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि सरकार उनकी सुरक्षित और तत्काल वापसी सुनिश्चित करे। पूरा परिवार बेहद चिंतित है”।

बता दें कि बुधवार को साहू गलती से फिरोजपुर में भारत-पाक बॉर्डर की जीरो लाइन क्रॉस कर गए थे। जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स ने उन्हें पकड़ लिया। उनके हथियार छीन लिए और फिर आंख पर पट्‌टी बांधकर कैद की फोटो भी जारी की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!