ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

पहाड़ी से गिरी मासूम: रामगढ़ में 200 फीट गहरी खाई से रेस्क्यू कर बचाई गई बच्ची

सरगुजा. परिजनों के साथ राम मंदिर दर्शन करने आई सात वर्षीय मासूम बंदरों के डर से 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बच्ची की जान बचाई गई. यह घटना उदयपुर रामगढ़ पहाड़ी की है.

बता दें कि नवरात्रि में रामगढ़ की पहाड़ी पर हर साल मेला लगता है. इस नवरात्रि में यहां सात साल की मासूम परिजनों के साथ राम मंदिर दर्शन करने आई थी. इस दौरान यह हादसा हो गया. खाई में गिरने से बच्ची का पैर टूटा है. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!