ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

चौहान स्टेट में दिल दहला देने वाला हादसा, लिफ्ट के खुले दरवाजे से गिरे व्यक्ति की मौत

दुर्ग. शहर के चन्द्रा-मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान स्टेट में आज बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट में तीसरे फ्लोर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चौक डुंडेरा निवासी 40 वर्षीय राजा बान्धे के रूप में हुई है। लिफ्ट का दरवाजा खुला देखकर व्यक्ति अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने पैर रखा, वह नीचे गिरकर लिफ्ट की छत पर जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, यहां सुभाष चौक डुंडेरा निवासी राजा बान्धे लिफ्ट से तीसरी मंजिल से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लिफ्ट तीसरी मंजिल पर नहीं थी और दरवाजा खुला हुआ था। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट में प्रवेश करने के लिए कदम बढ़ाया, वे सीधे नीचे गिर पड़े और लिफ्ट की छत पर जा गिरे,

जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लिफ्ट के अंदर फंसे घायल युवक को सावधानीपूर्वक बाहर निकाल कर मेडिकल टीम को सौंपा।उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। हादसे को लेकर चौहान स्टेट के प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि लिफ्ट तीसरी मंजिल पर नहीं थी फिर भी दरवाजा खुला हुआ था, जिससे यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने संचालक के खिलाफ लापरवाही की जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसे खंगाला जा रहा है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!