ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज़ …अडानी पावर प्लांट में कार्य करते एक मजदूर की दर्दनाक मौत. लापरवाही पूर्वक कराया जा रहा था कार्य- सूत्र…

 

.

netagiri.in–4कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित अडानी पावर प्लांट( लैंको) पताढ़ी में हुए दर्दनाक हादसे में पावरमेक ठेका कंपनी में कार्यरत वेल्डर सतीश शांडिल्य पिता लालाराम 31 वर्ष की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम लगभग 4 बजे हुआ, जब सतीश करीब 2.5 मीटर गहरे गड्ढे में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था और अचानक मिट्टी धंस गई।
जानकारों की मानें तो मिट्टी धंसने से सतीश बुरी तरह घायल हो गया था। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना के उप निरीक्षक राजेश तिवारी ने मामले को गंभीरता से लिया और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। वहीं, सूत्रों के अनुसार दावा किया जा रहा है कि प्राइवेट कंपनी पावरमेंक द्वारा ठेकेदार पर दबाव बनाकर खतरनाक परिस्थितियों में वेल्डिंग कार्य कराया जा रहा था।
वहीं अब इस हादसे ने एक बार फिर प्राइवेट कंपनियों द्वारा लेबर सुरक्षा को लेकर बरती जा रही लापरवाही को उजागर किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनियाँ केवल अपने प्रोजेक्ट समय पर पूरे करने के लिए मजदूरों की जान जोखिम में डालती हैं और लापरवाही पूर्वक सुरक्षित ढंग से मजदूरों द्वारा कार्य कराया जाता है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!