ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Shichhaउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा जिले की इस प्रतिभा ने सीजीपीएससी में मारी बाजी ,दीप्ति बनीं नायब तहसीलदार

Netagiri.in—कोरबा । सीजीपीएससी 2022 के नतीजे ने सलिहाभांठा की एक और प्रतिभा को प्रदेश में पहचान दी है। ग्राम पंचायत सलिहाभांठा ,विकासखण्ड करतला ,तहसील बरपाली जिला -कोरबा (छग)निवासी स्व गजानंद जायसवाल श्रीमती शांति देवी जायसवाल की सुपुत्री दीप्ति जायसवाल का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। बचपन से ही होनहार ,मेहनती ,लगनशील दीप्ति का प्रशासनिक सेवा का सपना था। जो आज उनकी मेहनत की बदौलत साकार हो गया।दीप्ति ने पहले ही प्रयास में यह अनूठी उपलब्धि हासिल कर ली ।

दीप्ति ने अपनी इस सफलता का श्रेय माताजी शांति देवी ,जीजाजी (शिक्षक)मनोज महतो ,बहन सुष्मा महतो ,नेहा भरत जायसवाल एवं खुद की लगन को दिया है ।दीप्ति का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में आकर लोगों की सेवा करना है दीप्ति कहती हैं लोगों को छोटे से छोटे कार्यों के लिए अनावश्यक घण्टों ,कई दिनों तक भटकते उन्होंने देखा है उनकी कोशिश रहेगी कि शासन जहां भी उन्होंने पोस्टिंग दे समय पर जनता का काम संपादित हो जाए । गौरतलब हो पूर्व सांसद स्व डॉक्टर बंशीलाल महतो के गृह ग्रामवासियों पर माता सरस्वती ,ग्राम में स्थापित दक्षिणमुखी हनुमान जी की विशेष कृपा है जिसकी बदौलत गांव से लगातार प्रतिभाएं निकलकर उचित मंच पर पहुंचकर जिला ,प्रदेश देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी सेवाएं दे रहे हैं। सलिहाभांठा की प्रतिभा का विदेशों में भी डंका बज रहा है ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!