ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
मनोरंजन

Tiger Shroff: फायरिंग के बाद टाइगर श्रॉफ ने की पहली परफॉर्मेंस, फैंस हुए खुश

Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अक्टूबर में हुई फायरिंग की घटना के बाद अभिनेता पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आए। मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 (Global Peace Honours 2026) में उन्होंने शानदार डांस परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने ‘देवा श्री गणेशा’ गाने पर प्रस्तुति दी।

Tiger Shroff returns to the stage for the first time following the firing incident

फायरिंग की घटना के बाद पहली सार्वजनिक परफॉर्मेंस

टाइगर श्रॉफ के लिए यह कार्यक्रम काफी खास रहा। दरअसल, 18 अक्टूबर 2026 को अभिनेता के साथ एक कथित फायरिंग की घटना हुई थी। बताया गया था कि जब वह फुटबॉल ग्राउंड से अपने घर लौट रहे थे, तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर गोलीबारी की थी।

इस घटना के दौरान गोली और टूटे हुए कार के शीशे की वजह से अभिनेता को मामूली चोटें आने की खबर सामने आई थी। इस घटना के बाद अब टाइगर पहली बार सार्वजनिक रूप से किसी कार्यक्रम में दिखाई दिए। उनकी मंच पर वापसी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

CG Assembly News : विधानसभा सत्र से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, 17 से 21 दिसंबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में जुटीं बड़ी हस्तियां

मुंबई के प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 में बॉलीवुड और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार और विक्रांत मैसी जैसी हस्तियां भी शामिल होने वाली हैं।

दिव्या फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य शांति, साहस और मानवता की भावना को बढ़ावा देना है। यह वार्षिक आयोजन आतंकवाद से प्रभावित लोगों और साहस दिखाने वाले नायकों को सम्मानित करने के साथ-साथ समाज में एकता, करुणा और शांति का संदेश भी देता है।

आखिरी बार ‘बागी 4’ में नजर आए थे टाइगर श्रॉफ

वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर श्रॉफ आखिरी बार एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ में नजर आए थे। ए. हर्षा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, हरनाज संधू, सोनम बाजवा और श्रेयस तलपड़े समेत कई कलाकार दिखाई दिए थे।

साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अपनी दमदार एक्शन फिल्मों और शानदार डांस के लिए मशहूर टाइगर श्रॉफ की मंच पर वापसी ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!