ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

आज कलार समाज के सम्मेलन में आएंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल,नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह एवं वार्षिक सभा का आयोजन ……

 

netagiri.in_____सर्ववर्गीय जायसवाल कलार समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह एवं वार्षिक सभा का आयोजन 24 मई को शाम 6 बजे कल्चुरी भवन, मिशन रोड में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के बतौर अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व नगर विधायक एवं केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित महापौर संजू देवी राजपूत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
सर्ववर्गीय जायसवाल सभा के अध्यक्ष रामगोपाल डिक्सेना ने बताया कि जिले के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि व पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कल्चुरी राजवंश इतिहास एवं पुरातत्व शोध समिति के अध्यक्ष कौन्तेय जायसवाल, हैहैय क्षत्रिय कल्चुरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज राय, प्रगतिशील जायसवाल कन्नौजे कलार समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में जिले के निर्वाचित राज जायसवाल, अध्यक्ष नगर पालिका कटघोरा, अजय जायसवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली, श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, अनुज जायसवाल अध्यक्ष छग कलार महासभा, श्रीमती भानुमति जायसवाल, श्रीमती चंद्रकली जायसवाल पार्षद कोरबा, श्रीमती मधुलता कश्यप, श्रीमती सुनीता जायसवाल पार्षद कटघोरा, कमलेश जायसवाल, श्रीमती सुनीता जायसवाल पार्षद दीपका, दीपक जायसवाल पार्षद पाली एवं रमेश जायसवाल उप सरपंच कटोरीनगोई, श्रीमती रेखा रामू जायसवाल, उप सरपंच हरदीबाजार, विक्की जायसवाल उप सरपंच उतरदा, श्रीमती प्रियंका राकेश जायसवाल,पंच हरदीबाजार, हिमांशु जायसवाल पंच हरदीबाजार, मुरारी जायसवाल उप सरपंच कोरबी, राजेश जायसवाल पंच कोरबी, अनुराग जायसवाल उप सरपंच सिरमिना सहित निर्वाचित प्रतिनिधियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्ववर्गीय जायसवाल सभा महिला मंडल के अध्यक्ष पल्लवी जायसवाल एवं युवा सभा के अध्यक्ष संजय जायसवाल व पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!