ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

गाय के चमड़े से भरा हुआ ट्रक पकड़ाया, जानें पूरा मामला

दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास गाय और अन्य जानवरों के खाल से भरे ट्रक को पकड़ा गया है. कुम्हारी थाना पुलिस और यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान पॉयलेटिंग कर रहे दो आरोपी फरार हो गए, वहीं महाराष्ट्र पासिंग (MH 49) ट्रक के चालक के साथ दो लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है कि ट्रक महाराष्ट्र की ओर से आ रही थी, जिसकी जानकारी मिलने पर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता राजनांदगांव से ट्रक का पीछा करते आ रहे थे. आखिरकार कुम्हारी टोल प्लाजा के पास पुलिस की मदद को ट्रक को पकड़ने में कामयाबी पाई. ट्रक को रोकने की कार्रवाई से पहले ही ट्रक की पायलेटिंग कर रहे दो लोग फरार हो गए, वहीं ट्रक चालक अपने सहयोगी के साथ पकड़ा गया है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!