ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा के तिहरे हत्याकांड की विवेचना करने वाले ASP योगेश साहू को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक

कोरबा। कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए वर्तमान में कांकेर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026 से सम्मानित किया गया है।
कोरबा में नगर पुलिस अधीक्षक रहते हुए उन्होंने इस जघन्य मामले में घटना के 24 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और महज 24 दिनों में न्यायालय में चार्जशीट पेश की।
मामले में प्रभावी विवेचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर न्यायालय ने पांच आरोपियों को मृत्युदंड और एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए मिला यह राष्ट्रीय सम्मान पुलिस विभाग के लिए गौरव की बात है।

 

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!