ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

US के काउंसलेट जनरल बोलने लगे हिंदी

रायपुर।’ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को मुंबई में हुई इन्वेस्टर कनेक्ट मीट में शामिल हुए। इस दौरान भारत में अमेरिका के कांउसलेट जनरल माइक हैंकी से मुख्यमंत्री की मुलाकात हुई। इस मुलाकात की खास बात ये रही कि माइक इस दौरान मजेदार अंदाज में हिंदी में बात करने लगे।

मुख्यमंत्री से हैंकी ने पूछा क्या आप अंग्रेजी बोलते हैं, साय ने कहा थोड़ी बोलता हूं, ज्यादातर हिंदी में बात करता हूं। मुस्कुराकर हैंकी ने बताया कि मैंने रायपुर देखा है, बचपन में मैं तमिलनाडु में पढ़ा हूूं, दिल्ली में काफी समय काम किया है। इस वजह से हिंदी बोल लेता हूंं। अमेरिका के माइक हैंकी से इस मुलाकात में मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के खनिज संसाधन और उद्योगों को दिए जा रहे बढ़ावे के बारे में बताया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!