ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
मनोरंजन

Vikrant Massey ने एक्टिंग से संन्यास लेने का किया ऐलान, इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा- दो आखिरी फिल्में और

टीवी से लेकर फिल्मों तक में एक्टिंग से अपनी अलग पहचान बना चुके एक्टर विक्रांत मैसी ने कुछ घंटे पहले ही एक हैरान कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द साबरमती रिपोर्ट के एक्टर अपने फैसले को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, 1 दिसंबर को विक्रांत मैसी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान करते हुए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

बता दें कि विक्रांत मैसी के इस पोस्ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है, साथ ही उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए विक्रांत मैसी  ने लिखा, ‘पिछले कुछ साल बहुत अच्छे रहे हैं. आप सभी के सहारे के लिए आपका शुक्रिया. अब खुद को रीसेट करने का समय आ गया है. 2025 में आखिरी बार मिलेंगे जब तक समय सही न हो जाए. दो आखिरी फिल्में और अनगिनत यादें. सब कुछ देने के लिए धन्यवाद. ‘हमेशा आभारी रहूंगा.’

विक्रांत मैसी के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हर कोई बस ये सोच रहा है कि एक्टर ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला क्यों और किय कारण लिया है. विक्रांत मैसी के इस फैसले के बाद कई लोग उनके इस कदम के पीछे की वजह जानने को उत्सुक हैं.

हालांकि, विक्रांत मैसी ने खुद पोस्ट में लिखा है कि वह अब परिवार और निजी जिंदगी को प्राथमिकता देने के बारे में सोच रहे हैं. उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद एक्टर ने अपने पारिवारिक कर्तव्यों का ध्यान रखने का फैसला किया है. एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी से काम किया है और अब वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!