
Violence in Bangladesh: बांग्लादेश में एक बार फिर हिंसा की घटनाएं सामने आई हैं। सोमवार को देश के कई जिलों में आगजनी और बम धमाकों से दहशत फैल गई। फरीदपुर में अज्ञात उपद्रवियों ने एक खड़ी बस में आग लगा दी। इस घटना में बस के अंदर सो रहे 60 वर्षीय ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, ढाका, सावर और गाजीपुर में भी कई बसों को आग के हवाले कर दिया गया। लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद पुलिस ने राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक बस ड्राइवर की पहचान मोहम्मद कालाचन शेख के रूप में हुई है। वहीं, ‘द डेली स्टार’ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को देश के अलग-अलग इलाकों में बसों में आग लगाने और देसी बम धमाके करने की कई घटनाएं हुईं।

बस में सो रहा था ड्राइवर, आग लगने से हुई मौत
फरीदपुर के गोलचामत नए बस स्टैंड के पास बस ड्राइवर मोहम्मद कालाचन शेख अपनी बस के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात उपद्रवियों ने बस पर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि ड्राइवर को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।
सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें बस से बाहर निकालकर फरीदपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Govardhan Puja 2026 : आज गोवर्धन पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त, जानें पूजा का सही समय और विधि
यूनिवर्सिटी के छात्रों से भरी बस पर पेट्रोल बम से हमला
बांग्लादेश में हिंसा की एक अन्य घटना झेनैदाह में सामने आई। यहां सोमवार रात इस्लामिक यूनिवर्सिटी के करीब 35 छात्रों को लेकर जा रही डबल डेकर बस पर पेट्रोल बम फेंका गया।
‘दिगंता’ नाम की यह बस यूनिवर्सिटी कैंपस की तरफ जा रही थी। इसी दौरान शैल्कूपा उपजिला के ड्रैगन बागान इलाके में उस पर हमला हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Kane Williamson Retirement: केन विलियमसन का बड़ा खुलासा, बताया कैसे विराट कोहली ने फैसले में की मदद
ढाका में कई जगह बम धमाके, बसों में लगाई आग
राजधानी ढाका में भी सोमवार रात कई जगहों पर धमाकों और आगजनी की घटनाएं हुईं। मोहम्मदपुर इलाके में रात करीब 9:15 बजे टोक्यो स्क्वायर के सामने दो बम धमाके हुए। हालांकि, पुलिस अभी तक इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान नहीं कर पाई है।
इसके अलावा मीरपुर-11 पोस्ट ऑफिस के सामने रात करीब 9:30 बजे बसुमती परिवहन की एक बस में आग लगा दी गई। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
रिपोर्ट’ के मुताबिक, सोमवार को सावर, ढाका और गाजीपुर में कुल छह बसों को आग के हवाले किया गया।
सावर में ढाका-अरिचा हाईवे के किनारे खड़ी दो बसों में रात 1 बजे और सुबह 4 बजे आग लगाई गई। ये घटनाएं गेंडा और बालियारपुर इलाके में हुईं। इनमें से एक बस कपड़ा मिल के कर्मचारियों को लाने-ले जाने के काम आती थी, जबकि दूसरी इतिहास परिवहन की थी। आग लगने से दोनों बसों की सीटें और अंदरूनी हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
वहीं, ढाका के फार्मगेट मेट्रो स्टेशन के नीचे शाम के समय लवली परिवहन की बस में आग लगा दी गई। मीरपुर-11 में भी मेट्रो रेल लाइन के नीचे बसुमती परिवहन की एक अन्य बस को आग के हवाले कर दिया गया।
गाजीपुर के कालियाकैरे उपजिला में ढाका-तंगेल हाईवे के पास चंद्र इलाके में खड़ी दो बसों को भी उपद्रवियों ने निशाना बनाया।
ढाका यूनिवर्सिटी और कोर्ट के बाहर भी फटे देसी बम
बांग्लादेश की राजधानी में कई जगहों पर देसी बम (क्रूड बम) फटने की घटनाएं भी सामने आईं। इनमें बनश्री, मोहाखाली, ढाका यूनिवर्सिटी कैंपस और चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर के इलाके शामिल हैं।
लगातार हो रही इन घटनाओं को देखते हुए ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (DMP) ने राजधानी के प्रमुख इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।
हिंसा के सिलसिले में 19 लोग गिरफ्तार
स्थिति को नियंत्रित करने और आगे की घटनाओं को रोकने के लिए ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को राजधानी के महत्वपूर्ण स्थानों पर 160 नए चेकप्वाइंट बनाए। इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
DMP के डिप्टी कमिश्नर (मीडिया) अख्तर हुसैन ने ‘द डेली स्टार’ को बताया कि हालिया धमाकों और हमलों के सिलसिले में पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस घटनाओं की जांच कर रही है और हमलों में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।




