ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

बॉर्डर की चिंता हमें नहीं, हमारे जवान निपट लेंगे

जोधपुर , केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि BSF ‘फर्स्ट लाइन ऑफ डिफेंस’ के नाम से जानी जाती है। यही वजह कि सीमा से जब किसी अप्रिय घटना की सूचना आती है तो गृह मंत्री को जरा भी चिंता नहीं होती। यही भरोसा रहता है कि हमारे BSF के जवान हैं, निपट लेंगे।

अजेय भारत का विश्वास 140 करोड़ भारतवासियों के दिलों में पैदा हुआ है। इसका पूरा श्रेय सीमा पर खड़े हुए जवानों को जाता है और किसी का इस पर कोई अधिकार नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को जोधपुर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 60वें स्थापना दिवस (राइजिंग डे) परेड में शामिल हुए। उनके सामने जवानों, श्वान टीम ने एक से बढ़कर एक करतब दिखाए।

इससे पहले गृह मंत्री को सुबह ठीक 11 बजे BSF की जीप में एसटीसी स्थित परेड ग्राउंड के मुख्य मंच तक लाया गया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। परेड से पहले BSF विंग के स्वदेशी हेलिकॉप्टर ध्रुव ने आसमान से सुरक्षा का जायजा लिया।

उधर, गृह मंत्री सर्किट हाउस परिसर के पास लगी सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। इसके अलावा जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!