ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

औद्योगिक संरक्षा के साथ सड़क सुरक्षा पर ही हमें ध्यान देना होगाः बंजारा ,मड़वा विद्युत संयंत्र में राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह का शुभारंभ

netagiri.in – जांजगीर 04 मार्च 2024- पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्यशैली को अपनाना ही हमारा कर्तव्य होना चाहिए। वर्तमान समय में हमें औद्योगिक संरक्षा के साथ सड़क सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा। यह विचार राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह के उद्घाटन समारोह में कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने व्यक्त किए।
अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में 04 से 10 मार्च तक राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। राष्ट्रीय संरक्षा सप्ताह समारोह में मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा, कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि पाॅवर कंपनी सुरक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प एवं संवेदनशील है। बीते वर्ष किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटनाएं नहीं हुईं हैं। इसके लिए संरक्षा विभाग का कार्य प्रशंसनीय है।

अधीक्षण अभियंता (संरक्षा) एन. साहा के समन्वय में इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को संचालित करते हुए कार्यपालन अभियंता (संरक्षा) नरेंद्र कुमार देवांगन द्वारा संरक्षा पर आधारित चलचित्र के माध्यम से संरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2024 के लिए संरक्षा थीम-‘ ईएसजी उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान दें’ रखी गई है। ईएसजी (ESG) से यहां अर्थ पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन से है। संरक्षा अधिकारी रीना धुरंधर द्वारा पूरे सप्ताह आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई। इसमें माॅकड्रिल, सुरक्षा जागरूकता व्याख्यान, सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता कराई जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन संरक्षा अधिकारी विजय कुमार बर्मन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता केके ध्रुव, क्रिस्टोफर एक्का, आरके नायक, धमेंद्र बंजारे, एसके तारेंद्र, एनके घृतलहरे, जेके गायकवाड़, जनसंपर्क अधिकारी बसंत शाहजीत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमके रायकवार, मुख्य रसायनज्ञ उत्तम चंद्रवंशी, सुरक्षा अधिकारी डी. तिर्की, समेत बड़ी संख्या में विभिन्न वृत्तों के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता एवं अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!