netagiri.in – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं राजकुमार दुबे ने कोरबा कलेक्टर को आवेदन देते हुए लिखा है कि जिला शिक्षा विभाग कार्यालय कोरबा में पदस्थ सहायक संचालक जो की व्याख्याता के मूल पद का होने के बावजूद भी शासन प्रशासन को प्रभारी प्राचार्य बताते हुए वर्ष 2019 से आज पर्यंत सहायक संचालक बन बैठा हैं, के. आर डहरिया के विरुद्ध दर्जनों शिकायत शासन प्रशासन के पास लंबित हैं, अब तो शिक्षा विभाग कार्यालय का आलम यह हो गया है कि जिला शिक्षा विभाग कार्यालय लगभग सभी कर्मचारी उक्त सहायक संचालक की शिकायत करते हुए शिकायत पत्र में लिखा है की के आर डहरिया के द्वारा कार्यालय के अंदर अप शब्दों का प्रयोग करते हुए माहौल को दूषित किया जा रहा है, सभी कर्मचारी पीड़ित हैं, अपने आप को संगठन का नेता कहते हुए संगठन का सारा कार्य संगठन के सदस्यों के साथ शिक्षा विभाग कार्यालय में बैठकर ही संपन्न करता रहता है, जिसके कारण कार्यालय के शासकीय गोपनीय कार्य प्रभावित होते हैं एवं कार्यालय की गोपनीयता भी भंग हो रही है, उक्त सहायक संचालक के द्वारा कर्मचारियों से अन्य अनर्गल कार्य करवाया जा रहा है, उक्त पत्र में यहां तक लिखा गया है कि यदि सहायक संचालक के आर डहरिया को कार्यालय से नहीं हटाया गया तो हम सभी कर्मचारी कार्यालय में कार्य करने से असमर्थ हो जाएंगे,
नोट:-पूर्व में दर्जनों शिकायत जिला स्तर से लेकर मंत्रालय और शिक्षा मंत्री तक पहुंच चुकी है जांच लंबित है कुछ में तो उक्त सहायक संचालक को दोषी पाते हुए दो वेतन वृद्धि रोकने का आदेश भी जारी हो गया है, उसके बावजूद उक्त व्यक्ति को शिक्षा विभाग कार्यालय में रखने की शासन /प्रशासन की मनसा समझ नहीं आ रही है,
अतः आपसे निवेदन है कि जल्द से जल्द उक्त व्यक्ति को सहायक संचालक पद से मूल पद स्थापना स्कूल छिंदपुर कटघोरा ब्लॉक भेजा जाए अन्यथा मेरे द्वारा शिक्षा मंत्री निवास पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी सारी जवाबदारी जिला शासन प्रशासन की होगी /


