ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

नए धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में होगी सहूलियत*

Netagiri news —–कोरबा 13 नवंबर 2022/ किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने जिले में दो नए धान खरीदी केंद्रों को स्वीकृति दी है। इसके अंतर्गत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत तानाखार धान खरीदी केंद्र और पाली विकासखंड अंतर्गत बोईदा धान खरीदी केंद्र शामिल हैं। नए धान खरीदी केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी। साथ ही किसानों को अपना धान समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। कलेक्टर श्री संजीव झा ने किसानों को नए खरीदी केंद्रों से लाभान्वित करने के लिए केंद्रों के निकटस्थ ग्रामों का निर्धारण और लाभान्वित होने वाले किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

         जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री एस के जोशी ने बताया कि वर्तमान में जिले में 41 समितियों के अंतर्गत 55 धान खरीदी केंद्र हैं। इसके अतिरिक्त अब जिले में दो नए धान खरीदी केंद्र को शासन से स्वीकृति मिल गई है। जिले में अब धान खरीदी केंद्रों की संख्या 57 हो गई है। श्री जोशी ने कहा कि जिले के लिए नए धान खरीदी का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया था। जिसमें से दो नए केंद्रों को स्वीकृति मिली है। आगामी दिनों में कुछ अन्य खरीदी केंद्रों को स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। नए धान खरीदी केंद्र खोलने से किसानों को और भी अधिक सुविधा होगी। कोरबा जिले में 1 नवंबर से धान खरीदी जारी है। फसल कटाई में तेजी के साथ ही अब धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों में किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है। वही धान खरीदी केंद्रों में भी किसानों की सुविधा का पर्याप्त ध्यान रखा जा रहा है। किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप से धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इसे किसानों को धान बेचने में काफी सुविधा मिल रही है। किसान नई व्यवस्था से आसानी धान का विक्रय कर रहे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!