ब्रेकिंग: कोरबा में महिलाओं ने मंत्री राम विचार नेताम को बनाया बंधक, फ्लोर मैक्स पीड़ितों ने घेरा कार्यक्रम स्थल
कोरबा। छत्तीसगढ़ के पंचायत एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम शनिवार को एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब फ्लोर मैक्स से पीड़ित लगभग 500 महिलाएं अपनी मांगों को लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।
महिलाओं ने किया घेराव
महिलाएं अपनी लंबित समस्याओं और फ्लोर मैक्स प्रकरण से जुड़े मुद्दों को लेकर मंत्री से तुरंत समाधान की मांग करने लगीं। कार्यक्रम स्थल पर महिलाएं मंत्री जी से बात करने की जिद पर अड़ गईं। हालात तब और गंभीर हो गए जब मंत्री राम विचार नेताम और उनके साथ मौजूद उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम समाप्त कर बाहर निकलने की कोशिश करने लगे।
काफिला रोका, बंधक बनाए मंत्री
मंत्री के काफिले को महिलाओं ने कार्यक्रम स्थल पर ही रोक दिया और मांगों को पूरा करने का दबाव बनाने लगीं। महिलाओं का कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का हल नहीं निकलता, वे मंत्री को यहां से जाने नहीं देंगी।


