ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

कोरबा: वेल्डिंग के दौरान टैंक फटने से श्रमिक की मौत, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने कंपनी गेट पर दिया धरना

कोरबा। डीडीएम स्कूल रोड स्थित आर के टी सी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में 12 मई को वेल्डिंग कार्य के दौरान हुए भीषण हादसे में श्रमिक दिनेश निर्मलकर की दर्दनाक मौत हो गई। वेल्डिंग के दौरान टेलर का टैंक फटने से वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। गंभीर हालत में उन्हें पहले बीटीआर अस्पताल बिलासपुर और फिर भिलाई सेक्टर-9 बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज तड़के 2:30 बजे उनकी मौत हो गई।

प्रबंधन की लापरवाही से भयानक हादसा, डीजल टैंक में लगी आग, परिजन बेसुध

इस हादसे के बाद परिजनों, साथी मजदूरों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग कंपनी गेट के बाहर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कंपनी ने सुरक्षा मानकों की घोर अनदेखी की, जिससे यह हादसा हुआ।

प्रदर्शन अब व्यापक जनसमर्थन का रूप ले चुका है। स्थानीय लोग, सामाजिक संगठनों और श्रमिक संघों ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार को मुआवजा, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसे हादसों से बचाव के लिए सख्त सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!