ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

गणतंत्र दिवस की बधाई या पहचान की पहेली? बधाई संदेश का फ्लेक्स बना चर्चा का विषय

 

Netagiri.in___कोरबा। कटघोरा क्षेत्र में इन दिनों एक ऐसा पोस्टर चर्चा में है, जिसे देखकर लोग पहले मुस्कुराते हैं और फिर सिर खुजाते नज़र आ रहे हैं। मामला गणतंत्र दिवस के बधाई संदेश से जुड़ा है, लेकिन बधाई के साथ-साथ इसमें कन्फ्यूज़न का फ्री गिफ्ट भी मिल गया है।
दरअसल, गणतंत्र दिवस के मौके पर जनपद पंचायत कटघोरा की ओर से शहीद वीर नारायण चौक पर एक बड़ा-सा फ्लेक्स लगाया गया। फ्लेक्स में कई जनप्रतिनिधियों की तस्वीरें सजी हुई हैं। खास बात यह कि जनपद अध्यक्ष और उनके पति की तस्वीरें भी बड़े सम्मान के साथ लगाई गईं, लेकिन नीचे लिखे नामों ने पूरा खेल बिगाड़ दिया।
नामों की अदला-बदली ऐसी हुई कि तस्वीरें तो कुछ कह रही हैं और नाम कुछ और ही कहानी सुना रहे हैं। नतीजा यह हुआ कि पुरुष महिला बन गए और महिला पुरुष—वो भी सार्वजनिक चौक पर, पूरे आत्मविश्वास के साथ।
हालांकि यह साफ है कि यह गलती प्रिंटिंग के दौरान हुई है, लेकिन सवाल यह है कि इतनी बड़ी गलती पर किसी की नजर क्यों नहीं पड़ी? और कैसे यह “हास्यास्पद गलती वाला पोस्टर” पूरे ठाठ-बाट से सार्वजनिक स्थान पर टंग गया।
अब यह फ्लेक्स गणतंत्र दिवस की बधाई से ज्यादा कटघोरा की चर्चा का केंद्र बन गया है। लोग पोस्टर पढ़ रहे हैं, हंस रहे हैं और कह रहे हैं—
“साहब, फोटो सही है… बस नाम थोड़ा इधर-उधर हो गया है!”

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!