ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर ‘युवा संवाद–विकसित भारत 2047’ एवं नशामुक्त भारत कार्यक्रम आयोजित

युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही साकार होगा विकसित एवं नशामुक्त भारत का संकल्प – अतिथि

कोरबा। संविधान दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), कोरबा में माय भारत के तत्वावधान में ‘युवा संवाद–विकसित भारत 2047’ एवं नशामुक्त भारत विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संविधान के मूल्यों, राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत कोरबा की उपाध्यक्ष श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सभापति मुकेश जायसवाल एवं जनभागीदारी सलाहकार समिति सदस्य युवराज सिंह शामिल हुए। वहीं यूथ आइकॉन गगन शर्मा एवं माय भारत की युवा भारत प्रभारी सुश्री ईशा गौतम की विशेष उपस्थिति रही।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2045 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। देश का भविष्य युवाओं की सोच, शिक्षा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्त भारत का निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक युवा और नागरिक का सामूहिक संकल्प होना चाहिए। युवाओं को स्वयं नशे से दूर रहते हुए समाज में जागरूकता फैलाने और दूसरों को भी सकारात्मक दिशा देने के लिए आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए तथा नशामुक्ति विषय पर रोल प्ले के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। संस्था प्रमुख एवं प्राचार्य श्री रामहरि सराफ ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया तथा उपस्थित सभी लोगों को संविधान के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों के पालन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्री लखनलाल धीवर ने किया। साथ ही माय भारत पोर्टल के माध्यम से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक श्रीमती अलखनंदा दत्त ने सभी अतिथियों, संस्थान के स्टाफ, अध्यापकों एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त स्टाफ एवं छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!