छत्तीसगढ़ कोरबा 18 नवंबर 2021 आज दिनांक 18.11.2021 को मुख्यमंत्री छ.ग. शासन भूपेश बघेल व पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में क्षेत्र में विजिवल पुलिसिंग के तहत पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल के द्वारा थाना कुसमुण्डा क्षेत्र के गेवराबस्ती चौक व सर्वमंगला चौक में आमजनों की सहायता हेतु अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन समारोह में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह, निरीक्षक थाना प्रभारी कुसमुण्डा लीलाधर राठौर, सूबेदार भुवनेश्वर कश्यप, थाना कुसमुण्डा पुलिस स्टाफ तथा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों व आमजनों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने कार्यक्रम में उपस्थित जनमानस को अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र की उपलब्धता व विशेषता के संबंध में जानकारियां दी गई, लोगों द्वारा भी अस्थायी पुलिस सहायता केन्द्र के बनने से पुलिस के प्रति काफी अच्छी प्रतिक्रियायें मिली तथा गेवरा बस्ती के आमजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार प्रकट किया गया, सहायता केन्द्र के बनने से अपराधिक गतिविधियां की रोकथाम, सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी होने की संभावना रहेगी।
Related Articles
सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने किया उद्घाटन, कार्यक्रम को सुचारू रूप से कराने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
January 12, 2023
CG News : आखिर क्यों इस गांव में रावण और होलिका का दहन नहीं होता’ सदियों पुरानी मान्यता बनी चर्चा का विषय
October 20, 2026
कोरबा में निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन, 24–25 जनवरी को मिलेगा प्राकृतिक उपचार का लाभ
January 23, 2026
BREAKING: IAS अफसरों को मिला नए साल में पदोन्नति का तोहफा
December 31, 2024


