ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़हेल्थ

कोरबा में निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन, 24–25 जनवरी को मिलेगा प्राकृतिक उपचार का लाभ

 

 

कोरबा (छत्तीसगढ़)—पंचतत्व आरोग्यम सेवा संस्थान, पंचवल (हरियाणा) के तत्वावधान में कोरबा जिले में एक निःशुल्क पंचतत्व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 24 एवं 25 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। शिविर का आयोजन हेलीपैड रोड के पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास  ब्राह्मण वाटिका मे कि याजएगा

 


शिविर में पंचतत्व चिकित्सा पद्धति के माध्यम से विभिन्न रोगों का प्राकृतिक एवं बिना दवा उपचार किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से सिर दर्द, माइग्रेन, दमा, जोड़ों का दर्द, पीठ दर्द, सर्वाइकल, स्लीप डिस्क, गठिया, गैस, कब्ज, एसिडिटी, त्वचा रोग, एलर्जी, मधुमेह, रक्तचाप, मानसिक तनाव, अनिद्रा सहित अन्य पुरानी बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
इस शिविर में आचार्य श्री अरुण कुमार शास्त्री (पंचतत्वाचार्य) द्वारा रोगियों का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। वहीं चिकित्सा सेवाएं पंजीकृत वैकल्पिक चिकित्सा प्रैक्टिशनर श्री पीरू कुमार यादव द्वारा प्रदान की जाएंगी।
शिविर का उद्देश्य आमजन को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से जोड़ते हुए बिना दवा और बिना साइड इफेक्ट के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। आयोजकों के अनुसार पंचतत्व चिकित्सा मानव शरीर को प्रकृति के पांच तत्व—पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश—के संतुलन से स्वस्थ रखने पर आधारित है।
इस शिविर का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज एवं सर्व ब्राह्मण समाज, कोरबा के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ लेने की अपील की है।
शिविर से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीकरण हेतु इच्छुक नागरिक 7000823703 एवं 8224962222 पर संपर्क कर सकते हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!