ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

मृतकों के आश्रितों को प्रति परिवार 30 लाख मुआवजा और एक आश्रित को नौकरी दे प्रबंधन नहीं तो होगा आंदोलन

छत्तीसगढ़ कोरबा 17 अगस्त 2021 कोरबा कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने आए छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रति जा स्थित एसीबी आर्यन कॉल बेनिफिकेशन लिमिटेड पावर कंपनी द्वारा 4 अगस्त 2021 को दोपहर 4:00 बजे के आसपास गरम कोयले की राख को लोडर से लोड करके ट्रेलर में भरने का काम कराया जा रहा था इस दौरान ओवरलोड होने के चलते लोड की जा रही गर्म राख ट्रेलर चालक लोडर चालक व पास ही खड़े मुंशी के ऊपर गिरने से तीनों बुरी तरह झुलस गए जिसमें लोडर चालक महेंद्र कुमार पांडे मुंशी शिव कुमार सोनी ट्रेलर चालक वसीम खान को गंभीर स्थिति में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया लेकिन स्थिति ज्यादा गंभीर होने के बाद वहां से प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई मृतकों के परिवार जनों का कहना है कि पावर प्लांट के अंदर सुरक्षा की अनदेखी के व प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह घटना हुई वही मामले में प्रबंधन द्वारा अपनी सुरक्षात्मक चौक को छिपाने के उद्देश्य से कंपनी के कर्मचारी द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने झूठी शिकायत दीपका थाना में की गई है और मामले में एफ आई आर दर्ज भी हो गई है जबकि शिकायत में प्रार्थी बने कर्मचारी का कहना है कि घटना के समय वह घटना से 2 किलोमीटर की दूरी पर था लेकिन प्रबंधन द्वारा षडयंत्र पूर्वक तीनों मृतकों के प्रति संवेदना दिखाने के बजाय उल्टे उनके खिलाफ दीपका थाना में एफ आई आर दर्ज कराया गया इस मामले में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने मुख्यमंत्री को शिकायत लिखते हुए 3 दिन के अंदर परिवार को 30 लाख की मुआवजा राशि और एक आश्रित को कंपनी में नियोजित करने की मांग की है मांग पूरी नहीं होने पर ग्रामीणों एवं परिवारजनों के साथ आंदोलन किया जाएगा जिसके तमाम जिम्मेदारी प्रबंधन की ही होगी शिकायत पत्र में पिछली कुछ घटनाओं का भी जिक्र है जिसमें कंपनी द्वारा मृतकों को न्याय नहीं दिया गया था छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा मुख्यमंत्री सहित गृहमंत्री कोरबा कलेक्टर कोरबा एसपी एवं श्रम आयुक्त को भी शिकायत की प्रतिलिपि दी गई है

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!