ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग.. एनटीपीसी कंपनी पर 90 लाख की क्षतिपूर्ति कार्यवाही पर्यावरण संरक्षण को लेकर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

 

Netagiri.in—Renu jaiswal —कोरबा अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के खिलाफ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की टीम ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। जिला पर्यावरण अधिकारी प्रसन्न सोनकर की अगुवाई में पर्यावरण विभाग की टीम रात में ही ग्राम छुरीखुर्द स्थित अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग स्थल पर पहुंची, जहां मौके पर कार्रवाई करते हुए राखड़ डम्पिंग में लगे वाहनों को पकड़ा गया।

 


जांच में सामने आया कि वाहनों में NTPC जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से फ्लाई ऐश लोड कर शासकीय भूमि पर अवैध डम्पिंग की जा रही थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पर्यावरण विभाग ने NTPC लिमिटेड, जमनीपाली पर 90 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति अधिरोपित की है।
जिला पर्यावरण अधिकारी प्रसन्न सोनकर ने बताया कि अवैध फ्लाई ऐश डम्पिंग के खिलाफ विभाग की रात्रिकालीन गश्त लगातार जारी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!