ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorized

देवरी में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 31 दिसंबर से होगा प्रारंभ,विकास दुबे होंगे मुख्य अतिथि

 

छत्तीसगढ़/कोरबा:-कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी में देवरी क्रिकेट क्लब के द्वारा 31 दिसंबर 2024 से देवरी क्रिकेट क्लब पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया जा रहा हैं, देवरी क्रिकेट क्लब के संरक्षक महावीर यादव ने बताया कि देवरी क्रिकेट क्लब पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन देवरी क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों जिसमें संरक्षक के रूप में महावीर यादव संयोजक शिवलाल सिंह कंवर व सदस्य के रूप में अभिषेक,प्रशांत,विकास,मुकेश,राहुल,राजू,रूपेश,राज,समीर, पंकज,रोशन,प्रथम,गोपाल,सोनू,मनीष,कमलेश,भूपेंद्र, मोती,राकेश,विजय,अंशु,अनुज,नागेश्वर,अजय,शिवशंकर हैं एवं देवरी के समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं, देवरी क्रिकेट क्लब पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में विकास दुबे प्रबंधक कलिंगा कंपनी दीपका विशिष्ठ अतिथि के रूप में मालती शिवलाल सिंह कंवर सरपंच ग्राम पंचायत देवरी रूप सिंह विंध्यराज जनपद सदस्य विकासकांत साहू उपसरपंच ग्राम पंचायत देवरी भुवनपाल सिंह कंवर भूतपूर्व जनपद सदस्य एवं समेलाल यादव विधायक प्रतिनिधि शुभारंभ सत्र में अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, देवरी क्रिकेट क्लब के संरक्षक महावीर यादव ने आस पास के ग्राम पंचायत से खिलाड़ी बंधुओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!