ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG NEWS : नक्सली हमले में 9 DRG जवान-ड्राइवर शहीद : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा – व्यर्थ नहीं जाएगा जवानों का बलिदान

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर जवानों से भरी गाड़ी को उड़ा दिया. इस हमले में दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान समेत ड्राइवर शहीद हो गए. इस घटना पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे. राज्यपाल रमेन डेका ने भी बीजापुर जिले में हुए नक्सली घटना की कड़ी निंदा की है.

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा है कि बीजापुर (छत्तीसगढ़) में IED ब्लास्ट में DRG के जवानों को खोने की सूचना से अत्यंत दुखी हूं. वीर जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. इस दुख को शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव है, लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. हम मार्च 2026 तक भारत की भूमि से नक्सलवाद को समाप्त करके ही रहेंगे.

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजापुर जिले के कुटरू-बेदरे मार्ग में नक्सलियों द्वारा डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के जवानों की गाड़ी को आईईडी ब्लास्ट से उड़ाने की कायरतापूर्ण घटना की कड़ी निंदा की है. राज्यपाल ने कहा, इस घटना में अनेक जवानों के शहीद होने की दुखद जानकारी मिली है. नक्सलियों द्वारा किया गया यह कृत्य जघन्य अपराध है. ईश्वर मृत आत्माओं को शांति प्रदान करें. उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!