ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

भाजपा नेता पवन अग्रवाल के खिलाफ कटघोरा थाना में एफआईआर दर्ज, आपत्तिजनक टिप्पणी पर मचा बवाल

कोरबा। भाजपा नेता पवन अग्रवाल के खिलाफ कटघोरा थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है। टीआई डीके तिवारी ने कहा कि बहादुर कोर्राम की शिकायत पर पवन अग्रवाल के खिलाफ एसएसटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

बता दें कि कटघोरा के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय सभा कक्ष में शुक्रवार को जानकारी देते वक्त कांग्रेस, बीजेपी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ-साथ अन्य दलों व निर्दलीय उम्मीदवारों की उपस्थिति रही। इनके बीच जब EVM से मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था तब नगर पालिका परिषद कटघोरा के वार्ड क्रमांक 6 से भाजपा प्रत्याशी पवन अग्रवाल के द्वारा अमर्यादित शब्दों का उपयोग करते हुए गोड़ गंवार कहा गया। यह सुनते ही यहां उपस्थित गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी सहित अन्य लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और इस बात को लेकर काफी हंगामा शुरू हो गया। अंततः एसडीएम (रिटर्निंग ऑफिसर) को प्रशिक्षण रोकना पड़ गया। इस मसले को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा रोष व्याप्त है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!