छत्तीसगढ़
CG Assembly Budget Session LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का 12वां दिन: भारतमाला मुआवजा, ई-वे बिल वसूली पर होगी चर्चा
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज बारहवां दिन है. आज प्रश्नकाल में भारतमाला परियोजना में मुआवजे का मामला उठेगा. इसके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के विभागों से जुड़े सवालों पर चर्चा होगी. भाजपा विधायक अनुज शर्मा ई-वे बिल जांच के नाम पर हो रही अवैध वसूली का मुद्दा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए उठाएंगे.
वहीं विधायक ओंकार साहू धमतरी जिले में अवैध प्लॉटिंग का मामला सदन में उठाएंगे. इसके अलावा छत्तीसगढ़ पंचायत राज संशोधन विधेयक सहित विभिन्न विधेयकों को पटल पर रखा जाएगा. वहीं मंत्री रामविचार नेताम के विभागों से जुड़ी बजट अनुदान मांगों पर चर्चा होगी.
देखिए सीधा प्रसारण –




