ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

केंद्र की बड़ी जिम्मेदारी संभालते हुए IPS संतोष कुमार सिंह ने CISF में किया ज्वाइन, दक्षिण भारत की सुरक्षा कमान हाथों में … हैदराबाद में डीआईजी (दक्षिण जोन-II) के रूप में पदभार, कई राज्यों और प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा अब जिम्मे

 

Netagiri.in___Renu jaiswal….हैदराबाद/रायगढ़।—-छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के हैदराबाद मुख्यालय में डीआईजी (दक्षिण जोन-II) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। यह पद अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसके अंतर्गत कई संवेदनशील और रणनीतिक क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीधे उनके हाथों में होगी।
नई जिम्मेदारी के तहत अब वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में स्थित CISF संरक्षित इकाइयों की सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे। इन क्षेत्रों में बड़े औद्योगिक संयंत्र, खनन परियोजनाएं और सार्वजनिक उपक्रम शामिल हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है।
इसके साथ ही उन्हें पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। ये बंदरगाह देश की आर्थिक गतिविधियों और सामरिक दृष्टि से बेहद अहम माने जाते हैं।
बताया जा रहा है कि संतोष कुमार सिंह की यह नियुक्ति उनके उत्कृष्ट सेवा रिकॉर्ड, सशक्त नेतृत्व और सुरक्षा प्रबंधन में लंबे अनुभव का परिणाम है। उनके नेतृत्व में CISF की सुरक्षा व्यवस्था के और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!