ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

शिव प्रकाश का छत्तीसगढ़ आगमन, भाजपा रणनीति पर होगी गहन चर्चा

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश कल यानी 9 अप्रैल को पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैक टू बैक बैठकें करेंगे. वे आज रात रायपुर पहुंचेंगे. निगम, मंडल, आयोग और बोर्ड में हुई नियुक्ति के बाद यह उनका पहला दौरा है. साय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच उनका दौरा काफी अहम माना जा रहा है.

भाजपा प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवप्रकाश 9 अप्रैल को सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक पार्टी के महामंत्रियों की बैठक लेंगे. इसके बाद सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के साथ बैठक होगी.

दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक भाजपा के सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक रखी गई है. वहीं दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक नगरीय-निकायों के महापौर, सभापति, अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ-साथ जिला पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!