ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबा

भालू मां-बच्चे के साथ सड़क पर आया, कोरबा में मची अफरातफरी!

कोरबा : बिजुरी क्षेत्र के झिरिया टोला-पेंड्रारोड मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक भालू को उसके बच्चे के साथ सड़क किनारे घूमते देखा। भालू की मौजूदगी से इलाके में डर का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि भालू और उसका बच्चा जंगल से निकलकर सड़क किनारे कुछ देर तक खड़े रहे, लेकिन सड़क पार नहीं किए। लोगों ने दूर से ही मोबाइल पर वीडियो बनाकर एक-दूसरे को सतर्क किया। इस क्षेत्र में आए दिन जंगली जानवरों की गतिविधियों को देखा गया है।

घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, पर समाचार लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही गश्त की व्यवस्था की गई है। इससे ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में नियमित गश्त शुरू की जाए और संवेदनशील इलाकों में चेतावनी संकेतक लगाएं, ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!