ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkohealthउपलब्धि

वेदांता समूह की कंपनी बालको ने विश्व योग दिवस पर किया विभिन्न योगाभ्यास का आयोजन

 

Netagiri.in——बालकोनगर, 21 जून, 2025 वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए। संयंत्र परिसर एवं समुदाय में स्वास्थ्य और मानसिक कल्याण को बढ़ावा देने हेतु आयोजित योगाभ्यास शिविर में लगभग 750 लोगों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम संयंत्र के साथ ही सहयोगी संस्था सीड्स, श्रोत और बायफ के साथ मिलकर स्थानीय स्कूलों, नंदघरों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में आयोजित किए गए।

इस पहल का उद्देश्य विभिन्न वर्गों और आयु समूह तक योग के लाभ को पहुंचाना था। विभिन्न शिविर के माध्यम से कर्मचारी, व्यवसायिक भागीदार के कर्मचारी, समुदाय के लोग, वेदांता स्किल के प्रशिक्षु, युवा, बच्चे, माताएं, किसान तथा फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता जुड़े। योग के माध्यम से प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लाभ से परिचित कराया गया।

बालको मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने सभी को उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ने भारत की प्राचीन विद्या योग को मान्यता दी है। योग साधना ना केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का सशक्त साधन भी है। उन्होंने कहा कि निरंतर योग करने से मन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। प्रति वर्ष विश्व योग दिवस के अवसर पर बालकोनगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से शिविर का आयोजन प्रशंसनीय है।

विश्व योग दिवस की यह सामूहिक पहल समुदाय के लिए एक सकारात्मक प्रेरणा रही, जिससे यह संदेश गया कि योग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य बल्कि सामाजिक समृद्धि में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योगाभ्यास में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, मक्रासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, सेतु बंधासन, स्कंध चक्र, शवासन, प्राणायाम, ध्यान, संकल्प तथा शांति पथ जैसे आसनों का अभ्यास किया। सभी योग साधकों ने जीवनशैली में नियमित रूप से योग को अपनाने का निश्चय किया। आयोजन स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक सफल प्रयास रहा साथ ही लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला सकारात्मक कदम भी साबित हुआ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!