ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
SECLउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़देश

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान समारोह संपन्न दीपका क्षेत्र में गरिमामय आयोजन, सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

 

Netagiri.in—- कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड के स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर दीपका क्षेत्र के महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में शनिवार को एक भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य प्रबंधक श्री संजय मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण एवं कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत के प्रसारण से हुई।

इस अवसर पर संस्था में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया, जिनमें श्री सुकैश चंद्र मैती (सीनियर मैनेजर), श्री चंद्रभान प्रसाद (ऑफिस सुपरिन्टेंडेंट), श्री करन सिंह (जनरल असिस्टेंट कैट-1), श्री फुलसाई (कन्वेयर ऑपरेटर), श्री रघुबीर सिंह (केबलमैन) तथा श्री हरिहर सिंह (केबलमैन) शामिल रहे।

इसी के साथ उत्कृष्ट कार्य के लिए चयनित श्रेष्ठ कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें श्री सनी मालिक (शावेल ऑपरेटर), श्री लल्लूआ सिंह (डम्पर ऑपरेटर), श्री सतनारायण (डोजर ऑपरेटर), श्री बहादुर सिंह (ग्रेडर ऑपरेटर) तथा श्री अमरकांत (माइनिंग स्टाफ) को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान चिह्न प्रदान किया गया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कोल इंडिया लिमिटेड के राष्ट्र निर्माण में योगदान और कर्मचारियों की समर्पित सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि कंपनी की सफलता उसके कर्मठ कर्मचारियों की मेहनत और लगन का परिणाम है।

कार्यक्रम में जीएम (ऑपरेशंस) श्री संजीव साहब, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री अमित यादव, एरिया सेल्स मैनेजर श्री सुधीर कुमार, मैनेजर श्री उमेश कुमार, मंच संचालन श्री जे.के. दुबे द्वारा किया गया। समारोह में सभी यूनियन के जेसीसी सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!