कोरबा में साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन: मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन, जिम्मेदारी किसको? सभी की निगाहें टिकी
साइबर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए यह सवाल उठ रहा है कि थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी SI को दी जाएगी या प्रभारी अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। पुलिस महकमा प्रमुख सिद्धार्थ तिवारी इस निर्णय पर नजर रखे हुए हैं

Netagiri.in–Renu jaiswal —कोरबा। 28 जनवरी 2026 को दोपहर 1:30 बजे माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले के सिविल लाइन, रामपुर परिसर में नए साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा।
साइबर थाना साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन ठगी, डेटा चोरी, फिशिंग, सोशल मीडिया उत्पीड़न आदि की जांच करेगा। साइबर अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए यह ज़रूरी है कि कौन इसके प्रभारी अधिकारी होंगे और जांच की जिम्मेदारी किसे दी जाएगी, यह स्पष्ट हो।
कानूनी तौर पर जब भी एक थाना स्थापित होता है, तो उसे थाना प्रभारी (Officer‑in‑Charge) नियुक्त किया जाता है। यह पद आमतौर पर इंस्पेक्टर रैंक या उससे ऊपर के अधिकारी को दिया जाता है, क्योंकि कानून के अनुसार IT Act से सम्बंधित मामलों की जांच करने के लिए इंस्पेक्टर से ऊपर रैंक वाला अधिकारी होना चाहिए।सवाल ..?यह है कि क्या इस साइबर थाना की जिम्मेदारी सीधे SI को दी जाएगी या प्रभारी अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा?
– SI और ASI मात्र सहायक अधिकारी के रूप में काम करते हैं, लेकिन पूरी जांच और थाना संचालन की कानूनी जिम्मेदारी प्रभारी अधिकारी पर ही होगी।फिलहाल पुलिस महकमा प्रमुख सिद्धार्थ तिवारी के आदेश पर सभी की निगाहें हैं इस क्योंकि साइबर थाना एक संवेदनशील और तकनीकी विभाग है, जिसमें तेज़ और कानूनी तौर पर सही जांच सुनिश्चित करना आवश्यक है।
यह निर्णय आने वाले दिनों में स्पष्ट होने की उम्मीद है, ताकि जनता को साइबर अपराधों के खिलाफ मजबूत और विश्वसनीय पुलिसिंग व्यवस्था मिल सके। और साइबर से सबंधित अपराधों में कमी लाई जा सके


