कोरबा, शादी की खुशियों के बीच दो मासूम भाई-बहन की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई है. इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है. मिली जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरमाल गांव में शादी का जश्न बच्चों की मौत से गम में तब्दील हो गया. गांव में रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में परिवार आया हुआ था. बच्चों के बड़े पिता सनत पटेल सुबह नदी के घाट में नहाने पहुंचे तो वहां बच्चों का कपड़ा मिला जिसके बाद अनहोनी की आशंका पर खोजबीन से बच्चों के नदी में डूबने ला खुलासा हुआ. जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मासूमों के शव को बरामद किया. इस घटना में देवारमाल के रहने वाले संतोष पटेल की पुत्री ज्योत्सना 6 वर्ष और पुत्र 3 वर्षीय रेयांश की मौत हो गई है. मामले में उरगा पुलिस वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच में जुट गई है.
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, शादी से लौट रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख…..
छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, शादी से लौट रही गाड़ी हुई दुर्घटनाग्रस्त, CM भूपेश बघेल ने जताया दुःख…..
*दर्री में नया तहसील भवन बनने से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल**एवं कोरबा सांसद श्रीमती महंत ने किया नया तहसील भवन का लोकार्पण*



